आकांक्षी विकासखंड बजाग में शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण
विशेष शिविर में बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, बीएमआई और आंखों की हुई जांच; कर्मचारियों को दिए स्वास्थ्य संबंधी सुझाव
डिंडौरी में आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत बजाग जनपद पंचायत परिसर में शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी के निर्देशन एवं सीईओ जनपद पंचायत बजाग श्री सचिन अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया। पहल का उद्देश्य अधिकारी-कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ आकांक्षी विकासखंड के स्वास्थ्य संकेतकों को और सुदृढ़ करना है।
शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग की स्वास्थ्य टीम ने अधिकारी-कर्मचारियों का रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन, वजन, बीएमआई और आंखों की जांच की। जांच के बाद आवश्यकता के अनुसार स्वास्थ्य परामर्श और दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। अधिक रक्तचाप या शुगर पाए जाने वाले कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा जीवनशैली में आवश्यक सुधार करने की सलाह दी गई।
कार्यस्थल पर स्वास्थ्य जांच की पहल की सराहना
शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की पहल की सराहना की। अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार अन्य विभागों में भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन का लक्ष्य आकांक्षी विकासखंड बजाग में शत-प्रतिशत अधिकारी-कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करना है, ताकि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ विकासखंड के स्वास्थ्य संकेतकों को भी बेहतर किया जा सके।
#Dindori #Bajag #HealthCamp #MadhyaPradesh #BreakingNews