*जलाशयों की सुरक्षा और सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण*
सी.डी.एस.ई. के अंतर्गत मुख्य अभियंता, गंगा कछार जल संसाधन विभाग रीवा श्री वी.के. मंडलोई द्वारा 06 सितंबर 2026 को डिंडौरी जिले की विभिन्न सिंचाई योजनाओं एवं जलाशयों का स्थल निरीक्षण किया गया। उन्होंने रहंगी, रैयपुरा, बरगाटोला, अमरपुर, भगनवारा, मोहदा, चटुवा एवं सुरसाटोला सहित 8 जलाशयों का निरीक्षण कर जलाशयों में जलभराव की स्थिति, जल निकासी व्यवस्था, नहर तंत्र एवं सिंचाई सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने संबंधित अधिकारियों से जलाशयों की जल संग्रहण क्षमता, वर्तमान जल उपलब्धता, नहरों के संचालन एवं संधारण तथा किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सिंचाई सुविधा की जानकारी ली। उन्होंने जलाशयों के रखरखाव एवं आवश्यक मरम्मत कार्यों की भी समीक्षा की। साथ ही जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और किसानों को निर्बाध सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नियमित निगरानी एवं समन्वय के निर्देश दिए।
*बाँध सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर*
मुख्य अभियंता ने बाँध सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्पिलवे, गेट एवं होइस्टिंग व्यवस्था, जल निकासी संरचनाओं, अपस्ट्रीम-डाउनस्ट्रीम क्षेत्र, बाँध की ढाल एवं नालियों सहित अन्य महत्वपूर्ण संरचनाओं का नियमित निरीक्षण एवं आवश्यक संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्षा एवं जलभराव की स्थिति में जलाशयों की सतत निगरानी रखने तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए चेतावनी एवं सायरन प्रणाली, जल निकासी व्यवस्था और त्वरित सूचना एवं समन्वय तंत्र को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया।
मुख्य अभियंता ने पूर्व-मानसून एवं पश्चात-मानसून सुरक्षा परीक्षण तथा आवश्यक संधारण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं मैदानी अमले से कहा कि बाँध सुरक्षा, जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और कृषकों को निर्बाध सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर निगरानी एवं समन्वित प्रयास सुनिश्चित किए जाएं।
#WaterResourceManagement #DamSafety #IrrigationManagement #IrrigationFacilities #WaterReservoirs #ReservoirManagement #WaterConservation #WaterStorage #CanalManagement #FarmersWelfare #FarmersIrrigation #IrrigationInfrastructure #DamInspection #WaterResourcesDepartment #ChiefEngineer #Dindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #MPGovernment #jansampark #Jansampark #DindoriNews #MonsoonPreparedness #FloodManagement #WaterSecurity #SustainableWaterManagement
57 views | Dindori, Madhya Pradesh | Sep 9, 2026