किशनगंज जिला मुख्यालय में आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को श्री जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस कप्तान संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के तत्वाधान में मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया ।
जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षिक समस्याओं एवं सुझावों को आमंत्रित करने एवं उसका समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है ।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी सहयोग पोर्टल sahyog.bihar.gov.in
(रियल टाईम मॉनिटरिंग सिस्टम) के माध्यम से विद्यार्थी अपने शैक्षणिक/छात्रावास की समस्याएँ /शैक्षणिक सुझाव निर्भीक होकर प्रस्तुत कर सकते हैं ।
उन्होंने कहा कि सबका सम्मान, जीवन आसान निश्चय के तहत विद्यार्थियों के शैक्षणिक/छात्रावास की समस्याओं एवं सुझावों के प्रभावी समाधान हेतु प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को "विद्यार्थी सहयोग शिविर" का आयोजन किया जाएगा ।
पुलिस कप्तान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी सहयोग शिविर से संबंधित जानकारी हेतु निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1100 पर संपर्क कर सकते हैं, विद्यार्थी अपने समस्याओं को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर निर्भीक होकर प्रस्तुत कर सकते हैं ।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के शिकायतों को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा, उन्हें किसी भी प्रकार से भयभीत होने की जरूरत नहीं है ।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर कभी भी ऑनलाइन परिवाद दर्ज कर सकते हैं ।
परिवाद दर्ज करने की तिथि से 30 दिनों के अंदर उनका निष्पादन सुनिशित कर आवेदक को लिखित सूचना दी जाएगी ।
इस विद्यार्थी सहयोग शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यार्थियों की समस्याओं को समाधान हेतु राज्य सरकार की इस पहल का स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ( शिक्षा) , प्रधानाचार्य सहित भारी तादाद में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे । #viralpost #viralreelschallenge #viralreels #viralchallenge #videogames #vacaciones #venezuela #2026Goals #newyork @followers