किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक- 24.08.2026 को पुलिस कप्तान संतोष कुमार के निर्देशानुसार आगामी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर्व-2026 के अवसर पर किशनगंज जिला के अर्राबाड़ी थाना, कुर्लीकोट थाना,पौआखाली थाना, गलगलिया थाना ,तैयबपुर थाना परिसर में पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी से शांति बनाए रखने तथा पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। #viralreelschallenge #viralchallenge #viralpost #viralreels #videogames #vacaciones #venezuela #newyork #2026Goals