किशनगंज जिला पुलिस कप्तान संतोष कुमार के निर्देशानुसार आगामी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर्व-2026 को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जियापोखर थाना परिसर में आज दिनांक 23-08-2026 को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में SSB कैंप, कद्दूभिट्ठा के असिस्टेंट कमांडेंट महोदय सहित थाना क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी, प्रबुद्धजन, बुद्धिजीवी, युवा साथी एवं जुलूस कमिटी के सदस्यगण उपस्थित रहे।
इस दौरान उपस्थित सदस्यों द्वारा पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन, आपसी भाईचारे एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए ।
पुलिस प्रशासन ने सभी से आपसी सहयोग, सामाजिक सौहार्द एवं शांति बनाए रखते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की। SSB - Stuttgarter Straßenbahnen AG SSB Heart And Multispeciality Hospital Sashastra Seema Bal - SSB SSB Online Taiyari SSBCrack SSB Academy Kishanganj Police District Kishanganj Bihar Police