जमुई: सदर अस्पताल में बेटी के जन्म लेते ही खुशी से झूम उठा परिवार
सदर अस्पताल में सफल सिजेरियन के बाद बेटी के जन्म लेते ही पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। शनिवार को दिन के 11:00 बजे चिकित्सक द्वारा आवश्यक जांच के बाद जच्चा- बच्चा के स्वास्थ्य होने की स्थिति में डिस्चार्ज किया गया। इस दौरान सदर अस्पताल में हैरान कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। यहां स्वजन वाहन को गुब्बारे से सजा कर जच्चा- बच्चा को घर लेकर जाने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे और धूम- धाम से दोनों को घर लेकर गए। साथ ही सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी खुशी का इजहार किया और मिली सुविधा को लेकर संतुष्ट दिखे। स्वजन ने बच्ची के जन्म को यादगार बना दिया और लोगों को एक संदेश भी दिया।
बताया जाता है कि खैरा थाना क्षेत्र के डुमरकोला गांव निवासी बादल सिंह की पत्नी स्नेहा कुमारी ने सदर अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। घर में नन्हीं परी के आगमन से माता-पिता सहित पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। बेटी के जन्म को परिवार ने उत्सव के रूप में मनाया। स्वजन ने बच्ची को अस्पताल से घर ले जाने के लिए वाहन को फूलों और अन्य सजावटी सामग्रियों से सजाया। इसके बाद नवजात बच्ची को खुशी-खुशी घर ले जाया गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। स्वजन का कहना था कि बेटी का जन्म उनके लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं है। बच्ची के आगमन से परिवार में खुशियों का माहौल है। वहीं स्नेहा कुमारी और उनके स्वजन सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं से काफी संतुष्ट नजर आए। स्वजन ने अस्पताल में मिले इलाज, चिकित्सकीय देखभाल और स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग की सराहना की। उनका कहना था कि अस्पताल में उन्हें बेहतर सुविधा और सहयोग मिला। बेटी के जन्म पर वाहन सजाकर घर ले जाने की यह पहल समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच और उनके सम्मान का सुंदर संदेश देती नजर आई। #jamui #healthvibhag #viralreels #viralpost
Jamui, Jamui | Oct 17, 2026