जमुई: बैट्री फटने से ई- रिक्शा में लगी आग से झुलसी एक छात्रा की गई जान
शहर के महिसौड़ी स्थित डा. नीरज साह के क्लिनिक के पास 09 अक्टूबर को अचानक चलती ई- रिक्शा का बैट्री फटने से लगी भीषण आग में झू^ल^सी दो छात्राओं में से एक छात्रा की इलाज के दौरान 08 दिनों के बाद पीएमसीएच पटना में मौ^त हो गई। मृ^त^का छात्रा की पहचान सदर प्रखंड के भगवाना गांव निवासी मनोहर महतो की 22 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी के रूप में हुई है। शनिवार की शाम करीब 4:00 बजे छात्रा का शव गांव पहुंचा, जहां देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्वजन के चीख- चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया, सभी की आंखें नम हो गई। #jamuiPolice #jamui #CrimeNews
Jamui, Jamui | Oct 17, 2026