ग्यारसपुर: ग्यारसपुर से बड़ी संख्या में लोग विदिशा पहुंचे, कैंसर डे-केयर सेंटर के शुभारंभ में शामिल हुए
विदिशा के अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों के लिए कीमोथेरेपी डे-केयर सेंटर की शुरुआत के अवसर पर ग्यारसपुर से बड़ी संख्या में लोग और भाजपा कार्यकर्ता विदिशा पहुंचे। मंगलवार दोपहर 2:00 बजे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सेंटर का शुभारंभ किया।