जालौन में धड़ल्ले से चल रहा अवैध मिट्टी खनन का कारोबार, ओवरलोडेड ट्रैक्टरों से मंडरा रहा हादसों का खतरा
जालौन जनपद के जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन-बंगरा मार्ग पर अवैध मिट्टी खनन और परिवहन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। आरोप है कि कृषि कार्य में उपयोग होने वाले ट्रैक्टरों का इस्तेमाल व्यावसायिक रूप से मिट्टी ढोने के लिए किया जा रहा है। ओवरलोडेड मिट्टी से भरे ट्रैक्टर खुलेआम सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रात होते ही मिट्टी से लदे ट्रैक्टर बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ने लगते हैं, जिससे आए दिन सड़क हादसों का बड़ा खतरा बना रहता है। इस अवैध कारोबार के संचालन में स्थानीय स्तर पर एसडीएम और कोतवाली पुलिस की कथित मिलीभगत के गंभीर आरोप भी लगाए जा रहे हैं। इस स्थिति के चलते जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।
Hardoi, Hardoi | Nov 2, 2026