हरियाणा के पंचकूला में स्कूल के अंदर दिल दहला देने वाली घटना, एक बच्चे द्वारा बच्ची पर हमले का सीसीटीवी वीडियो वायरल
हरियाणा के पंचकूला से एक बेहद हैरान करने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के एक स्कूल का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मासूम बच्चा दूसरी मासूम बच्ची को पत्थर और हमले से मारता हुआ दिखाई दे रहा है। इस हमले में घायल बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि क्लासरूम में बच्चों को अकेला कैसे रहने दिया गया, जिससे इतनी बड़ी घटना हो गई। इस अमानवीय और समझ से परे घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर आक्रोश व्याप्त है तथा जिम्मेदार स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
Hardoi, Hardoi | Nov 2, 2026