गोंडा: रोडवेज बस स्टैंड के पास दो दुकानदार आपस में भिड़े, बीच सड़क पर हुई जमकर मारपीट
गोंडा जिले के रोडवेज बस स्टैंड परिसर के पास दो दुकानदारों के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोक हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों दुकानदारों के बीच बीच सड़क पर जमकर लात-घूंसे और मारपीट हुई।
इस घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। व्यस्त बस स्टैंड क्षेत्र में हुई इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस तरह सार्वजनिक स्थल पर हुई हुड़दंगबाजी से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
Hardoi, Hardoi | Nov 2, 2026