सुनेल: कुंडला प्रताप में नशे की हालत में सरिये पर गिरा, सरिये शरीर मे घुसने से हुआ गम्भीर घायल
सुनेल क्षेत्र के कुंडला प्रताप गांव में रविवार को एक व्यक्ति सरिये पर गिर गया।सरिये शरीर में घुसने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सुनेल थानाधिकारी विष्णु सिंह ने बताया है कि 45 वर्षीय बालाराम शराब के नशे में घर में रखे सरियों पर गिर गया।सरिये शरीर में घुसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सुनेल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।