जमुई: 4 अक्टूबर शुक्रवार को DM का जनता दरबार नहीं लगेगा, प्रभारी मंत्री के आगमन के कारण किया गया स्थगित
Jamui, Jamui | Oct 3, 2024 मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा 04 अक्टूबर शुक्रवार को दिन 11:00 बजे जमुई पहुंचेंगे और समाहरणालय के संवाद कक्ष में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना की जिला संचालन समिति की बैठक में भाग लेंगे। उक्त जानकारी DPRO ने गुरुवार की देर शाम 6:10 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी है।