जमुई: जमुई खनन विभाग की टीम ने अवैध खनन रोकने के लिए लगातार छापेमारी जारी रखी
Jamui, Jamui | Oct 3, 2024 डीएम जमुई अभिलाषा शर्मा के निदेशानुसार खनन विभाग की टीम के द्वारा अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण को रोकने के लिए लगातार छापमारी अभियान चलाया जा रहा है। डीएम ने बताया कि सितंबर माह में खनन टीम द्वारा कुल 79 छापामारी, 7 प्राथमिकी एवं 2 गिरफ्तारी की गई और अवैध खनन तथा परिवहन में प्रयुक्त कुल 11 वाहनों को जब्त कर लिया गया।