जमुई: लछुआड़ थाना के निजी चालक के खिलाफ युवक ने समाहरणालय में SP को आवेदन दिया, मारपीट का लगाया आरोप
Jamui, Jamui | Oct 3, 2024 लछुआड़ थाना के निजी ड्राइवर बबलू चौधरी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए लछुआड़ निवासी तुलसी कुमार ने गुरुवार की दोपहर बाद 3:00 बजे एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। तुलसी कुमार ने बताया कि जब वे लछुआड़ थाना शिकायत के लिए गए थे तो उसे डांट फटकार कर भगा दिया गया था। जिस वजह से वे एसपी के पास शिकायत लेकर पहुंचे हैं।