जमुई: बोधवन तालाब स्थित गोदाम से बेखौफ चोरों ने दो बार में 11 लाख रुपए के सामानों की चोरी की, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Oct 3, 2024 बोधवन तालाब स्थित गोदाम से लाखों रुपए के सामानों की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा की गई है। पुलिस गुरुवार की दोपहर करीब 1:00 बजे जांच के लिए पहुंची है। पीड़ित सुबोध कुमार गुप्ता द्वारा घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। वहीं एक ही गोदाम से दो 11 लाख रुपए के सामानों के चोरी करने मामले में पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।