जमुई: फकीर टोला में मारपीट, हालत गंभीर होने पर 2 लोगों को सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Oct 3, 2024 फकीर टोला में धान लगे खेत में बकरी घुसने का विरोध करने पर बुधवार की शाम दबंगों ने घर में घुसकर एक ही परिवार के चार लोगों को मारपीटकर घायल कर दिया था। सभी घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। वही गुरुवार की दोपहर 12:20 बजे मो. नसीम और उसके भाई मो. हासिम की हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।