सवायजपुर: पाली में नाली निर्माण विवाद को सुलझाने पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीएम, छुटभैया नेताओं के दखल से नहीं सुलझ रहा था विवाद
पाली कस्बे में पशु चिकित्सालय से नगर पंचायत गेट तक सड़क नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है, व्यापारी दीपक गुप्ता ने ठेकेदार पर नाली निर्माण में मनमानी का आरोप लगाकर अधिकारियों से शिकायत की थी। रविवार दोपहर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एसडीएम सवायजपुर संजय कुमार अग्रहरि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश सिंह यादव एवं पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।