राजपुर: तारनपुर में संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा, बीडीओ हुए शामिल
Rajpur, Buxar | Aug 20, 2026 बारूपुर पंचायत के अनुसूचित जाति टोला तारनपुर में संत रविदास की 650वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। कलश यात्रा की शुरुआत चौसा स्थित महादेवा घाट पर स्नान-ध्यान के बाद हुई।