शिवपुरी नगर: शिवपुरी बस स्टैंड पर बंद बस में मिला शव, मृतक यूपी का रहने वाला था, पानी के टैंकर का अस्थायी ड्राइवर था
शिवपुरी के अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर कल्पना ट्रैवल्स की एक खराब पड़ी बस में शव मिला। रविवार की शाम को मिला। शव तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। जिसकी पहचान सरमन सेंगर उम्र 56 वर्ष के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के जालौन जिले का निवासी था। जिसका आज सोमवार की दोपहर 12 बजे पीएम कराया गया।