शिवपुरी नगर: सिद्धेश्वर कॉलोनी में स्कूल संचालक के घर 6 बदमाशों ने 80 लाख रुपये की चोरी की, चौकीदार को बंधक बनाया, पुलिस जांच कर रही है
निजी स्कूल संचालक के घर 80 लाख की चोरी हुई है। मामला छत्री रोड स्थित सिद्धेश्वर कॉलोनी का है, रविवार देर रात 6 नकाबपोश बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे, गार्ड को बंधक बनाया और ताला तोड़कर घर से सोना और डायमंड ज्वेलरी ले गए। हाथ-पैर बंधे गार्ड ने रस्सी खोलकर शोर मचाते हुए जान बचाने के लिए दीवार फांदी। इसके बाद लोग बाहर निकलते इससे पहले ही आरोपी फरार हो गए।