शिवपुरी नगर: पिछोर में स्कूल की खबर कवरेज पर पत्रकार पर मामला दर्ज, जिले के पत्रकारों ने एसपी कार्यालय में ज्ञापन दिया
पिछोर तहसील के पत्रकार सचिन राज भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया की मल्हावनी गांव के शासकीय हाई स्कूल के प्रिंसिपल के द्वारा स्कूल की खामियां खबर के माध्यम से उजागर करने पर करने पर पिछोर थाने में उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज कर दिया गया। जिसको लेकर आज सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे जिले के समस्त पत्रकारों ने एसपी ऑफिस पहुंचे हैं।