Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
drthakur075
#kullu कुल्लू सेंट्रल मॉल में टेक्सस स्मोकहाउस का हुआ शुभारंभ, देखिए टेक्सस स्मोकहाउस के संचालक ईस्ट सेठी क्या बोले, Kullu Central Mall देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu
| Aug 21, 2026
#kullu
MORE NEWS
एनसीसी एवं जैव विविधता क्लब ने किया वृक्षारोपण अभियान का आयोजन Kullu Times जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर, मनाली में एनसीसी एवं जैव विविधता क्लब के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शेफाली ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के महत्व के बारे में प्रेरित किया। कार्यक्रम की जैव विविधता क्लब की संयोजक डॉ. साक्षी ने विद्यार्थियों को जैव विविधता के संरक्षण तथा वृक्षों की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। जूलॉजी विभाग की प्रो. मोनिका भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स एवं जैव विविधता क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना और महाविद्यालय परिसर को अधिक हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाना रहा।
Kullu, Kullu | Aug 21, 2026
कृषक विकास संगठनों को सुदृढ़ बनाने में प्रबंधन समिति की भूमिका महत्वपूर्ण : विशेषज्ञ Kullu Times खण्ड परियोजना प्रबंधन इकाई, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-II), जायका-ओडीए, कुल्लू द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, बजौरा में जिला कुल्लू की 16 उप-परियोजनाओं से जुड़े कृषक विकास संगठनों के 42 प्रबंधन समिति सदस्यों के लिए “कृषक विकास संगठनों के प्रबंधन समिति सदस्यों की भूमिका एवं उत्तरदायित्व” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ खण्ड परियोजना प्रबंधक, कुल्लू डॉ. जयंत रत्ना ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों एवं संसाधन व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि कृषक विकास संगठनों को प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने में प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सदस्यों से पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं परियोजना के वरिष्ठ परामर्शदाता श्री बलजीत सिंह संधू ने परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चौहान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे परियोजना एवं किसानों के हित में कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि जायका परियोजना का उद्देश्य केवल सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि किसानों को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण, किसान उत्पादक संगठनों और बेहतर बाजार व्यवस्था से जोड़कर उनकी आय एवं आजीविका को मजबूत करना है। उन्होंने किसानों से संगठित होकर कार्य करने, स्थानीय उत्पादों में मूल्य संवर्धन बढ़ाने तथा सामूहिक प्रयासों से परियोजना के लाभों को दीर्घकालिक एवं स्थायी बनाने का आह्वान किया। उप परियोजना निदेशक डॉ. राजेश ठाकुर ने किसान उत्पादक संगठन की सफलता में निदेशक मंडल की सक्रिय एवं सक्षम भूमिका पर जोर देते हुए अनुभवी, शिक्षित एवं युवा सदस्यों को जोड़ने तथा बाजार की मांग के अनुरूप बेहतर व्यावसायिक गतिविधियां विकसित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने मूल्य संवर्धन, बाजार संपर्क, गुणवत्ता परीक्षण, अधिकतम अवशेष सीमा मानकों और प्रमाणीकरण पर विशेष ध्यान देने की बात कही तथा हिमालयी क्षेत्र के विशिष्ट उत्पादों में ब्रांड निर्माण एवं प्रसंस्करण की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कटाई उपरांत प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ. नरदेव ठाकुर ने कटाई उपरांत प्रबंधन, प्रसंस्करण और किसान उत्पादक संगठनों के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने कटाई के बाद उचित रख-रखाव, शीतलीकरण, छंटाई, श्रेणीकरण और आकर्षक पैकेजिंग के माध्यम से उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने एवं नुकसान कम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसान उत्पादक संगठनों के माध्यम से सामूहिक खरीद से उत्पादन लागत कम करने तथा कृषक हित समूहों एवं किसान उत्पादक संगठनों के माध्यम से कृषि यंत्र सेवा केंद्र विकसित कर किसानों को कृषि मशीनरी एवं प्रसंस्करण सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा सकता है। संस्थागत विकास विशेषज्ञ डॉ. आर. एस. ठाकुर ने कृषक विकास संगठनों की भूमिका, संचालन एवं रख-रखाव तथा परियोजना की स्थिरता पर प्रकाश डाला। उन्होंने परियोजना परिसंपत्तियों के हस्तांतरण के बाद उनके उचित संचालन एवं रख-रखाव के लिए पारदर्शिता, नियमित बैठकों तथा वित्तीय एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की सक्रिय भागीदारी और नियमित संचालन एवं रख-रखाव से ही परियोजना की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम समन्वयक, कृषि विज्ञान केंद्र डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए परियोजना की टीम एवं कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसानों की वास्तविक जरूरतों और सुझावों के आधार पर नीचे से ऊपर की ओर योजना बनाने की प्रक्रिया के माध्यम से गतिविधियों की योजना बनाना आवश्यक है। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र की भूमिका बताते हुए खेत पर परीक्षण, प्रशिक्षण एवं प्रसार गतिविधियों के माध्यम से किसानों तक नई तकनीकों और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को पहुंचाने पर जोर दिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कृषक विकास संगठनों के गठन एवं संचालन, प्रबंधन समिति की भूमिका एवं उत्तरदायित्व, संगठनात्मक प्रबंधन, अभिलेखों के रख-रखाव, बैठकों के आयोजन, निर्णय लेने की प्रक्रिया, वित्तीय प्रबंधन तथा परियोजना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने संबंधी जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने संसाधन व्यक्तियों के साथ अपने अनुभव, जमीनी समस्याएं एवं सुझाव भी साझा किए। कार्यक्रम के अंत में जिला परियोजना प्रबंधक, मंडी डॉ. हेम राज वर्मा ने सभी संसाधन व्यक्तियों, विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रतिनिधियों से प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातों को अपने-अपने कृषक विकास संगठनों में व्यवहारिक रूप से लागू करने तथा संगठनों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
Kullu, Kullu | Aug 21, 2026
बाढ़ प्रभावित मयाड़ घाटी का विधायक अनुराधा राणा ने किया दौरा Kullu Times विधायक लाहौल-स्पीति अनुराधा राणा ने विभागीय अधिकारियों, ग्रामीणों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मयाड़ घाटी के तमलू नाला, धौंधल नाला, करपट और उडगौस के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।विधायक ने बताया कि बाढ़ के बाद सड़क को तुरंत बहाल कर दिया गया था। करपट पुल के डूबने के कारण झूले को दुरुस्त कर आवाजाही बहाल की गई, जबकि प्रभावित परिवारों को नवनिर्मित सामुदायिक भवन करपट में शिफ्ट किया गया है। करपट से फसलों को निकालने के लिए विभाग को दो बड़ी मशीनें लगाने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि बाढ़ के दूसरे दिन ही प्रभावित लोगों को राशन व दवाईयां उपलब्ध करवा दी गई थीं। विधायक ने बुजुर्गों और महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि मुश्किल की हर घड़ी में वह जनता के साथ खड़ी हैं। अधिकारियों को राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।इस दौरान पंचायत प्रधान रंजना,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल ठाकुर, बीडीसी उपाध्यक्ष दिलीप बौद्ध, जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर राहुल ठाकुर सहित पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। Anuradha Rana
Kullu, Kullu | Aug 21, 2026
चीनी के बढ़ते दामों से फीका होगा राखी का त्यौहार कुल्लू में 55 से 65 रुपए प्रतिकिलो हुए चीनी के दाम चाय और मिठाई के दामों पर भी होगा असर Kullu Times कुल्लू के रहने वाले अभिनव कश्यप का कहना है कि पहले तो सरकार के द्वारा गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि की गई। इससे होटल और ढाबों में खाने पीने के दाम भी बढ़ गए। जो भी व्यक्ति अपने घरों से बाहर रह रहे हैं। उसका इस पर पूरा असर हुआ और अब सरकार के द्वारा चीनी के दाम भी बढ़ाए गए हैं।
Kullu, Kullu | Aug 21, 2026
शिला नाल में हाइड्रो प्रोजेक्ट में स्थानीय लोगों को मिले रोजगार Kullu Times स्थानीय ग्रामीण लाल चंद ने बताया कि उपरोक्त कंपनी के द्वारा ग्राम पंचायत शिलानाल के सिर्फ 2 ठेकेदारों को ही काम का ठेका दिया गया है। इसके अलावा न ही दूसरे ठेकेदारों को ठेका दिया गया है। न ही आगजनी व आपदा प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया गया और न ही नियमों के अनुसार पंचातय को सामग्री दी गई है। उन्होंने मांग रखी कि हमारी पंचायत के लोगों की योग्यता के आधार पर 70% रोजगार, आपदा प्रभावितों को उचित मुआवजा, पंजीकृत व अपंजीकृत ठेकेदारों को काम करने का ठेका और नियमों के अनुसार पंचायत को सामग्री दी जाए।
Kullu, Kullu | Aug 21, 2026