बाढ़ प्रभावित मयाड़ घाटी का विधायक अनुराधा राणा ने किया दौरा
Kullu Times
विधायक लाहौल-स्पीति अनुराधा राणा ने विभागीय अधिकारियों, ग्रामीणों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मयाड़ घाटी के तमलू नाला, धौंधल नाला, करपट और उडगौस के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।विधायक ने बताया कि बाढ़ के बाद सड़क को तुरंत बहाल कर दिया गया था। करपट पुल के डूबने के कारण झूले को दुरुस्त कर आवाजाही बहाल की गई, जबकि प्रभावित परिवारों को नवनिर्मित सामुदायिक भवन करपट में शिफ्ट किया गया है। करपट से फसलों को निकालने के लिए विभाग को दो बड़ी मशीनें लगाने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि बाढ़ के दूसरे दिन ही प्रभावित लोगों को राशन व दवाईयां उपलब्ध करवा दी गई थीं। विधायक ने बुजुर्गों और महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि मुश्किल की हर घड़ी में वह जनता के साथ खड़ी हैं। अधिकारियों को राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।इस दौरान पंचायत प्रधान रंजना,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल ठाकुर, बीडीसी उपाध्यक्ष दिलीप बौद्ध, जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर राहुल ठाकुर सहित पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। Anuradha Rana
Kullu, Kullu | Aug 21, 2026