शिला नाल में हाइड्रो प्रोजेक्ट में स्थानीय लोगों को मिले रोजगार
Kullu Times
स्थानीय ग्रामीण लाल चंद ने बताया कि उपरोक्त कंपनी के द्वारा ग्राम पंचायत शिलानाल के सिर्फ 2 ठेकेदारों को ही काम का ठेका दिया गया है। इसके अलावा न ही दूसरे ठेकेदारों को ठेका दिया गया है। न ही आगजनी व आपदा प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया गया और न ही नियमों के अनुसार पंचातय को सामग्री दी गई है। उन्होंने मांग रखी कि हमारी पंचायत के लोगों की योग्यता के आधार पर 70% रोजगार, आपदा प्रभावितों को उचित मुआवजा, पंजीकृत व अपंजीकृत ठेकेदारों को काम करने का ठेका और नियमों के अनुसार पंचायत को सामग्री दी जाए।
Kullu, Kullu | Aug 21, 2026