#आपदा_मित्र योजना के तहत सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
आपदा प्रबंधन, भूकंप से बचाव एवं सुरक्षा उपायों की दी जा रही जानकारी
मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार मुरैना जिले में आपदा मित्र योजना के अंतर्गत सात दिवसीय तृतीय सत्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 से 23 नवम्बर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री अश्विनी कुमार सूद ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस उन्होंने आपदा प्रबंधन, आपदा के दौरान आपदा मित्रों की भूमिका तथा विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियों एवं सावधानियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
इसके उपरांत कम्पनी कमांडर श्री प्रमोद डंडोतिया ने भूकंप आपदा के कारणों एवं प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने भूकंप के दौरान और उसके पश्चात बरती जाने वाली सावधानियों, बचाव के तरीकों तथा आवश्यक सुरक्षा उपायों का प्रशिक्षण दिया।
सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आपदा मित्रों को विभिन्न आपदाओं की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्यों के लिए आवश्यक जानकारी और व्यावहारिक कौशल प्रदान किया जाएगा। इसका उद्देश्य आपदा के समय प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की भूमिका को प्रभावी बनाना तथा जन-धन की हानि को न्यूनतम करना है।
#disaster #Morena #MadhyaPradesh #JansamparkMP Jansampark Madhya Pradesh