मुरैना में 75 लाख का संदिग्ध घी से भरा टैंकर पकड़ा, 11 हजार लीटर से अधिक घी की सैंपलिंग, दिल्ली जा रहा था टैंकर
मुरैना। जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 75 लाख रुपये से अधिक कीमत का संदिग्ध घी से भरा टैंकर पकड़ा है। टैंकर में 11 हजार लीटर से अधिक घी भरा हुआ था, जिसे दिल्ली ले जाया जा रहा था।
टैंकर पकड़े जाने के बाद पुलिस उसे स्टेशन रोड थाने लेकर पहुंची। इसकी सूचना मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टैंकर में भरे घी के नमूने लेकर जांच के लिए भोपाल स्थित लैब भेजे।
खाद्य सुरक्षा विभाग को घी की गुणवत्ता को लेकर संदेह है। मिलावट की आशंका के चलते टैंकर को जब्त कर स्टेशन रोड थाने में खड़ा करवाया गया है। अब भोपाल लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि टैंकर में भरा घी मानकों के अनुरूप है या उसमें मिलावट की गई है।
फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी है। मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला स्टेशन रोड थाना क्षेत्र का है।
#morena #मुरैना #घी #मिलावट