अशोकनगर में बुधवार को दोपहर 2 बजे प्रमुख सचिव राजस्व विभाग की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में एग्रीस्टैक, पीएम किसान सम्मान निधि, डिजिटल क्रॉप सर्वे, कृषि एवं लघु सिंचाई संगणना, स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की गई।