Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

आज की प्रेस वार्ता में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा रितेश जैन आजाद पर चार दुकानों की मांग करने का आरोप लगाया गया, जिसे रितेश जैन ने पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि यह उनके द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने और जनता के प्रति जवाबदेही से बचने का प्रयास है। दुकानों का विरोध उन्होंने इसलिए किया था क्योंकि इससे स्कूल प्रभावित होता, जगह भी पर्याप्त नहीं थी और वह नपा की भूमि भी नहीं थी। बाद की परिस्थितियों ने उनकी आपत्ति को सही साबित किया। 📃 #ashoknagar #NewsUpdate @highlight

MORE NEWS

जिला पंचायत अशोकनगर में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
--
जिला पंचायत कार्यालय परिसर, अशोकनगर में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। पूरे परिसर को तिरंगों, बैनरों एवं फूलों से सजाया गया था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राव अजय प्रताप सिंह यादव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् गान का सामूहिक गायन किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने एक स्वर में "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारे लगाकर देशभक्ति का माहौल बना दिया।

इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया।

अध्यक्ष  ने अपने उद्बोधन में उपस्थित समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आजादी हमें सहज में प्राप्त नहीं हुई है। इसके पीछे हमारे वीर शहीदों का त्याग, तपस्या और बलिदान है। हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए देशभक्ति की भावना के साथ एकजुट होकर विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करना है।

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जनकल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए संकल्पबद्ध है। पंचायत से लेकर जिला स्तर तक सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारा ध्येय है। उन्होंने "हर घर तिरंगा" अभियान की सफलता पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान वर्षभर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष जी ने कहा कि ऐसे सम्मान से अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है और शासन की योजनाएं आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचती हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री लड्डू राम कोरी , पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उमेश रघुवंशी , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन ,  श्री सत्येंद्र कलावत , जिला पंचायत सदस्य श्रीमति शीला जाटव , भाजपा जिला मंत्री सलिल त्रिपाठी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमति लखन यादव , ब्रजमोहन रघुवंशी , रामवीर धनोरिया , आदर्श जैन अटारी , सुमित मिश्रा जी, राज यादव , अनिल यादव जी, जिला पंचायत अधिकारी एवं कर्मचारीगण, सहित  वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
#IndependenceDay2026 
#ashoknagar

जिला पंचायत अशोकनगर में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस -- जिला पंचायत कार्यालय परिसर, अशोकनगर में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। पूरे परिसर को तिरंगों, बैनरों एवं फूलों से सजाया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राव अजय प्रताप सिंह यादव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् गान का सामूहिक गायन किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने एक स्वर में "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारे लगाकर देशभक्ति का माहौल बना दिया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया। अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में उपस्थित समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आजादी हमें सहज में प्राप्त नहीं हुई है। इसके पीछे हमारे वीर शहीदों का त्याग, तपस्या और बलिदान है। हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए देशभक्ति की भावना के साथ एकजुट होकर विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करना है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जनकल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए संकल्पबद्ध है। पंचायत से लेकर जिला स्तर तक सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारा ध्येय है। उन्होंने "हर घर तिरंगा" अभियान की सफलता पर भी प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान वर्षभर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष जी ने कहा कि ऐसे सम्मान से अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है और शासन की योजनाएं आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचती हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री लड्डू राम कोरी , पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उमेश रघुवंशी , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन , श्री सत्येंद्र कलावत , जिला पंचायत सदस्य श्रीमति शीला जाटव , भाजपा जिला मंत्री सलिल त्रिपाठी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमति लखन यादव , ब्रजमोहन रघुवंशी , रामवीर धनोरिया , आदर्श जैन अटारी , सुमित मिश्रा जी, राज यादव , अनिल यादव जी, जिला पंचायत अधिकारी एवं कर्मचारीगण, सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। #IndependenceDay2026 #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026