गिद्धौर: आजीविका महिला संकुल कार्यालय में चोरी, लाखों का सामान और दस्तावेज हुए गायब
*गिद्धौर (चतरा)।* बारियातू गांव स्थित आजीविका महिला संकुल कार्यालय में सोमवार देर रात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों का सामान चुरा लिया। चोरी में 18 कुर्सी, 2 पंखे, 2 टेबल, बल्ब, दरी के साथ 100 एलएमसीपी, 110 ऑडिट रिपोर्ट सहित महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेज गायब हैं। लेखापाल बेली कुमारी शाम 5:15 बजे ताला लगाकर गई थीं, मंगलवार सुबह ताला टूटा मिला। अध्यक्ष सुनंदा दे