बहादुरपुर: करीला धाम को महर्षि वाल्मीकि धाम घोषित करने की मांग, 26 अक्टूबर को होगा आयोजन
शनिवार को शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार करीला धाम में सोमवार, 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी। दीना भाना बहुजन संगठन के संस्थापक प्रकाश नहारिया की पहल पर दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज और बहुजन संगठनों से शामिल होने की अपील की गई है।