रतनी फरीदपुर: 12 सितंबर को जहानाबाद में रोजगार मेला, 23 कंपनियां देंगी नौकरी के अवसर
जिला नियोजनालय के सौजन्य से 12 सितंबर को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में रोजगार मेला आयोजित होगा। मेले में 23 निजी कंपनियां करीब 3,000 से अधिक पदों पर भर्ती करेंगी। अभ्यर्थियों के लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक सहित विभिन्न योग्यताओं के अनुसार अवसर उपलब्ध होंगे। चयनित युवाओं को लगभग 10 हजार से 35 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।