विभूतिपुर: विभूतिपुर में पंचायत समिति सभागार में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक हुई
पंचायत समिति भवन के सभागार में बिहार राज्य अराज पत्रित कर्मचारी महासंघ प्रखंड शाखा विभूतिपुर की मंगलवार को एक बैठक हुई। बैठक हरिहर राय पंचायत सचिव की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री राजीव रंजन ने विस्तार पूर्वक स्थानीय समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के परिस्थितियों में संगठन को मजबूत करना हमारा प्रथम टास्क है।