विभूतिपुर: विभूतिपुर पुलिस ने रविवार को एक शराबी को गिरफ्तार किया, सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खोकसाहा चौक से रविवार को सअनि सुबोध कुमार ने एक पियक्कड़ को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आधारपुर निवासी हसध राय के पुत्र दिनेश राय है जिसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।