विभूतिपुर: विभूतिपुर के सिरसी गांव वार्ड 4 से चार किशोर गायब, इलाके में सनसनी, मिसिंग पोर्टल पर दर्ज
महथी दक्षिण पंचायत वार्ड 4 सिरसी गांव से एक साथ चार किशोर के गायब होने की खबर से इलाके में सनसनी फ़ैल गया। इस संबंध मे सिरसी वार्ड 4 निवासी ब्रहमदेव राउत ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। कहा कि 03 अप्रैल 2025 को मेरा 14 वर्षीय पुत्र नैतिक राज गांव के ही कमलेश दास के 15 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के साथ गया जो दोनों लापता है।