विभूतिपुर: विभूतिपुर आलमपुर डीह में शनिवार को सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई, पंचशील ध्वजारोहण भी किया गया
आलमपुर कोदरिया पंचायत के आलमपुर डीह वार्ड 13 निवासी रामकुमार महतो के आवासीय परिसर में महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती समारोह सह पंचशील ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को समारोह पूर्वक किया गया। इसकी अध्यक्षता शिक्षक राजाराम महतो ने की। संचालन अमरजीत ठाकुर ने किया। सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों के द्वारा सम्राट अशोक की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन।