विभूतिपुर: विभूतिपुर के चकहबीब वार्ड 15 में सोमवार सुबह नवविवाहिता का शव मिला, मायके वालों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया
चकहबीब वार्ड 15 मालिकाना टोला में एक नवविवाहिता के गले में फंदे लगाकर आत्महत्या कर लेने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतिका नवीन कुमार की पत्नी निक्की कुमारी बताई गया है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वर्ष पूर्व हुई थी शादी।