मड़ावरा: मड़ावरा में चबूतरे पर खाना बनाने को लेकर 2 पक्षों में विवाद, 9 लोग हुए घायल
कस्बा मड़ावरा के रीठा मोहल्ला में चबूतरा पर खाना बनाने को लेकर शुक्रवार की रात करीब 9बजे दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया और दोनों पक्षों में जमकर ईंटा-गुम्मे चले। इसमें दोनों पक्ष के कुल 9 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया।