दारू: बाबा बालक नाथ मंदिर में 65 तीर्थयात्रियों का गाजे-बाजे के साथ हुआ स्वागत
बाबा बालक नाथ मंदिर में 65 तीर्थयात्रियों का गाजे-बाजे के साथ हुआ स्वागत। धार्मिक यात्रा पर गए 65 श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को सकुशल लौट आया। तीर्थयात्रियों के सुरक्षित लौटने की खुशी में बाबा बालक नाथ मंदिर से शिव मंदिर टाटीझरिया तक स्वागत जुलूस निकाला गया। इस दौरान श्रद्धालु गाजे-बाजे की धुन और भक्ति गीतों पर झूमते-नाचते नजर आए।