आबू रोड: आबूरोड में विजयादशमी से पहले RSS का विराट पथ संचलन, स्वयंसेवक घोष वादन के साथ निकले, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
आबूरोड शहर में विजयादशमी दशहरा पर्व के पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से विराट पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन में शहर के आसपास की विभिन्न बस्तियों से बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूर्ण गणवेश में अनुशासित कतारों में निकले स्वयंसेवकों ने घोष वादन की धुन पर कदम से कदम मिलाकर अनुशासन, एकात्मता और सामूहिकता का संदेश दिया।