उत्तर प्रदेश और एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग के तूफान और भारी बारिश के अलर्ट के बीच बागपत में भी बारिश का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।
आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और लगातार हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है।
मौसम विभाग की ओर से एनसीआर क्षेत्र में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में बागपत के लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।
बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव, यातायात प्रभावित होने और फिसलन जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।
एक तरफ करवा चौथ का त्योहार है, तो दूसरी तरफ मौसम की बेरुखी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है।
ऐसे में पुलिस और यातायात कर्मियों की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। लोगों से अपील है कि अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, बारिश के दौरान सावधानी बरतें और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें।
फिलहाल बागपत में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश कब तक जारी रहेगी, इस पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।
Baghpat, Bagpat | Oct 29, 2026