एक साल से पति लापता, जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर दंडवत होकर DM के पास पहुंची महिला
#हमीरपुर में देवरती नाम की महिला अपने पति के लापता होने और जमीन पर कथित कब्जे की शिकायत लेकर दंडवत करती हुई कलेक्ट्रेट पहुंची। महिला का आरोप है कि पति के करीब एक साल से लापता होने के बाद उसके जेठ और देवर ने पति के हिस्से की छह बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया। वह कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुकी थी, लेकिन समाधान नहीं मिलने पर उसने जिलाधिकारी अशोक कुमार से न्याय की गुहार लगाई। महिला ने बच्चों के भरण-पोषण के लिए मकान और जमीन दिलाने की मांग की। डीएम ने मौदहा के एसडीएम को मौके पर जाकर मामले का समाधान कराने के निर्देश दिए।
Baghpat, Bagpat | Oct 29, 2026