प्रयागराज में जमीन के नीचे छिपाकर रखी गई करोड़ों की नकदी मिलने से हड़कंप मच गया। मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरईपुर रामनगर गांव का है, जहां एक मकान में जमीन के अंदर गाड़े गए तीन ड्रमों से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, ड्रमों में पॉलिथीन में लपेटकर नोटों के बंडल रखे गए थे, जिनमें ज्यादातर 500 रुपये के नोट बताए जा रहे हैं।
मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों राकेश यादव और राजेश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, आयकर विभाग, जीएसटी और खुफिया एजेंसियों को भी सूचना दी गई है।
फिलहाल, बरामद रकम की गिनती जारी है। अब जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं कि इतनी बड़ी नकदी कहां से आई और इसका स्रोत क्या है।
Baghpat, Bagpat | Oct 29, 2026