BAGHPAT DESK : बागपत के बड़ौत में सीओ कार्यालय में एसी की लाइन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बुधवार शाम हुई घटना से कार्यालय में धुआं फैल गया। पुलिसकर्मियों की सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कुछ जरूरी दस्तावेज जल गए। सीओ अंशु जैन के अनुसार, जली हुई फाइलों की पहचान की जा रही है, जिसके बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा।