राघोगढ़: राजपुरा गोचा आमलया बरसत मकसूदनगढ़ में अवैध शराब पर छापेमारी, ₹14 लाख की 370 लीटर शराब व 8600 KG लहान जब्त, 4 पर FIR
एमपी के सागर में जहरीली शराब से 20 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद बड़ा एक्शन। गुना में राघोगढ़ के ग्राम राजपुरा गोचा आमलया बरसत मकसूदनगढ़ में 9 सितंबर को पुलिस आबकारी टीम ने छापेमारी की, बड़ी मात्रा में अवैध शराब के उपकरण भट्ठियां जप्त कर नष्ट किए। ₹14 लाख की 370 लीटर अवैध हाथ भट्टी की शराब, 8600 किलोग्राम लहान, एक बाइक जप्त की, चार मामले दर्ज कर जांच जारी है