बक्सर: 4 अगस्त को होने वाले गणित ओलंपियाड परीक्षा को लेकर जिले में बनाए गए 3 परीक्षा केंद्र
Buxar, Buxar | Jul 26, 2024 4 अगस्त को होने वाले गणित ओलंपियाड परीक्षा को लेकर जिले में 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति व बिहार मैथमेटिकल सोसायटी के आपसी सहयोग से राज्य स्तर पर गणित ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन होगा। जिले मे तीन परीक्षा केंद्र , बक्सर उच्च विद्यालय बक्सर, बी.बी. हाई स्कूल बक्सर एवं नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय को बनाया गया है।