बक्सर: चौसा नगर पंचायत के कार्यों में नहीं बरती जा रही पारदर्शिता : विकास राज उप मुख्य पार्षद
Buxar, Buxar | Jul 25, 2024 नगर परिषद के उप चेयरमैन प्रतिनिधि विकास राज ने बताया कि नगर पंचायत में सभी पार्षदों के साथ पारदर्शिता नहीं बरती जाती. बैठकों की कार्यवाही की जानकरी नहीं दी जाती तथा उपस्थिति पंजी में किए गए हस्ताक्षर का गलत इस्तेमाल कर योजनाओं की स्वीकृति कर ली जाती है. खास बात यह है कि नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी भी इस संदर्भ में कोई पहल नहीं करते.