बक्सर: बक्सर कोर्ट ने हत्या के प्रयास के अभियुक्त को सुनाया आजीवन कारावास, गड़ासे से किया था हमला, काट दिया था कलाई.
Buxar, Buxar | Jul 25, 2024 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय विजेंद्र कुमार की अदालत ने हत्या के प्रयास में नामजद अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, न्यायालय ने अभियुक्त पर अर्थदंड भी लगाया है, जिसे नहीं देने पर उसे अतिरिक्त समय जेल में बिताने होंगे. मामला राजपुर थाना कांड संख्या 224/2021से संबंधित है. घटना की प्राथमिकी धेनुहा गांव के रहने वाले कमलेश सिंह ने कराया था.