बक्सर: जिले में पिछले 24 घंटे में चलाए गए रोको टोको व छापेमारी अभियान में 14 अभियुक्त गिरफ्तार, 1 लाख 24 हजार वसूला जुर्माना
Buxar, Buxar | Jul 26, 2024 बक्सर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में छापेमारी कर 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार वारंट में 3, पाॅस्को एक्ट में 1, एससी एसटी एक्ट में 1, शराब के सेवन में 7, शराब बरामदगी में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं वाहन चेकिंग अभियान में 1 लाख 24 हजार रूपए जुर्माना वसूला है। वहीं 27 वारंट का निष्पादन किया गया।