बक्सर: चौसा नगर पंचायत में डस्टबिन घोटाला किया जाने का लगाया आरोप
Buxar, Buxar | Jul 26, 2024 चौसा नगर पंचायत में भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है. यहां 1,950 रुपए का डस्टबिन 9,280 में खरीदा गया है वहीं दूसरी तरफ 6 लाख रूपये में केवल 12 सीसीटीवी कैमरे नगर के विभिन्न इलाकों में लगाए गए थे, लेकिन अब वह भी गायब हो गए हैं. बताया जा रहा है कि जिस एजेंसी ने उसे लगाया था वही एजेंसी रिपेयरिंग के नाम पर उसे निकाल कर लेकर चली गई है.